NAXALITE; इंद्रावती के जंगल में मुठभेड़ जारी, तीन माओवादियों के शव बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के शांति वार्ता की पहल के बीच अबूझमाड़ इलाके के नेशनल पार्क में मुठभेड़ जारी है। सुबह से ही मुठभेड़ हो रही है। अब तक मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव भी बरामद हुए हैं। इनमें से एक महिला नक्सली है, जिसके शव के साथ ही जवानों ने मौके से 1 INSAS Rifle, गोला बारूद समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है, सुरक्षा बल के जवान लगातरा क्षेत्र में सर्चिंग कर माओवादियों को मुंह-तोड़ जवाब दे रहे हैं। बैक-अप के लिए एक टीम भी रवाना हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि, DRG और STF के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। 

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग भी कर रहे हैं।

पिछले दिनों नक्सलियों ने भेजा था शांति वार्ता का प्रस्ताव 

उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों नक्सलियों ने पर्चा जारी कर शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा था। पर्चे में उन्होंने वार्ता के लिए कई शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा था कि, हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए हमें अनुकूल माहौल चाहिए। सरकार ने हमारे प्रस्ताव को नकार दिया है ऐसे में वार्ता करना संभव नहीं है। नक्सलियों ने कहा था कि, बस्तर में हो रहे हत्याकांड रूकने चाहिए। वार्ता की प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है, यह सरकार की जिम्मेदारी है। 

वार्ता के लिए सरकार भी तैयार

वहीं गुरुवार, 10 अप्रैल को गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के पर्चे का जवाब देते हुए उनका आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि, उनकी तरफ से कोई एक व्यक्ति भी वार्ता के लिए तैयार है तो हम चर्चा करेंगे।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी