TIGER; बाघ के हमले से आदिवासी युवक की मौत, महुआ बीनने गया था

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के एक गांव में महुआ बिन रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा मामला काँदुलनार इंद्रावती क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बीजापुर बफर जोन में सेपा कन्ना (30) महुआ बिनने गया हुआ था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है। वहीं सूचना मिलते ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एरिया में अलर्ट जारी कर दिया है। 

बिलासपुर में शेर ने किया था किसान पर हमला 

बता दें कि, पिछले महीने बिलासपुर जिले के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट के पास खेत में पानी डालने जा रहे किसान पर शेर ने हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे सिम्स रिफर कर दिया गया। 

खेत में पानी डालने गया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कठमुण्डा निवासी 47 वर्षीय किसान शिवकुमार जायसवाल गांव के राजू सिंह ठाकुर के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट को अधिया लेकर खेती-बाड़ी का काम करता है। गुरुवार की सुबह रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी पुलिया के दोन्द में छिपे शेर की दहाड़ने की आवाज आई। जब उसने पलट कर देखा तो शेर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर, हाथ, सिर मे गंभीर चोटें आईं।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र