FEDERATION;कमल वर्मा पुनः फेडरेशन के निर्विरोध संयोजक बने

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस प्रांत स्तरीय आमसभा में कमल वर्मा को पुनः निर्विरोध रूप से फेडरेशन का संयोजक चुना गया।

फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी एवं जीआर. चंद्रा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि आमसभा में कमल वर्मा ने अपने बीते पांच वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईमानदार एवं समर्पित साथियों के सहयोग से फेडरेशन ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता जैसे कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

फेडरेशन के सचिव राजेश चटर्जी ने प्रबंध कार्यकारिणी के निर्णयों को आमसभा में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया। इसमें सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए एक प्रकोष्ठ गठित करने एवं बीपी. शर्मा को उसका संयोजक नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। प्रांतीय संयोजक के पद पर पुनः कमल वर्मा को नियुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे विभिन्न संगठनों के प्रांतीय अध्यक्षों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस प्रकार कमल वर्मा एक बार फिर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक निर्वाचित हुए।

फेडरेशन की कार्यक्रम में उत्तर रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा को उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।अपने स्वागत भाषण में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने फेडरेशन की गतिविधियों से उपस्थितजनों को अवगत कराया। पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वे सदैव कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु शासन एवं कर्मचारी संगठनों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाते रहेंगे।

इस आयोजन में आरके. रिछारिया, सतीश मिश्रा, पंकज पांडेय, डॉ. लक्ष्मण भारती, अजीत दुबे, सत्येंद्र देवांगन, मनीष ठाकुर, डॉ. अशोक पटेल, सुमन शर्मा, उमेश मुदलियार, दिलीप झा, आलोक नागपुरे, अविनाश तिवारी, पूषण साहू, प्रकाश ठाकुर, मधुकांत यदु, पीतांबर पटेल, ओ. पी. बघेल, प्रहलाद नागरिया, चंद्रशेखर चंद्राकर,के. आर. डहरिया, नरेश वाढेर, सी. के. दुबे, श्रीमती देवमणि साहू, बिहारी लाल शर्मा, पुक राम कुर्रे,मनोज कुमार महिलांगे,बसंत द्विवेदी, घनश्याम पूरी, अशोक श्रीवास सहित बड़ी संख्या में प्रांत एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……