AWARD;समाज सेवा के लिए महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष काले सम्मानित

0 मंडल की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे का भी अभिनंदन

रायपुर, नेहरू युवा केंद्र रायपुर के मंच पर आज महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले का उनके 40 वर्षों की समाजसेवा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मान किया। इस मौके पर मंडल की खेलकूद समिति की पदाधिकारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे को भीम अवार्ड से नवाजा गया।
नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से रविवार को सुबह सात बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा से घड़ी चौक तिराहा तक आयोजित भीम यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे। विशेष अतिथि के रूप में खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे। भीम पदयात्रा शुरू होने से पहले नेहरू युवा केंद्र की ओर से राज्य भर में विभिन्न क्षेत्रों की सात युवा विभूतियों सिमरदीप सयाल, प्रमोद साहू, दुर्गा साहू, दीपांशु नेताम, शिवा मानिकपुरी, माहिरा खान और लक्ष्यदीप चंद्रा का अभिनंदन किया गया।
इस बीच मुख्यमंत्री साय ने 40 वर्षों से सामाजिक कार्यों, दिव्यांग बालिकाओं, महिला उत्थान, युवाओं के लिये विशेष कार्य योजना के तहत सेवा देने वाले महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और स्पोर्ट्स क्षेत्र में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति की सक्रिय पदाधिकारी नीता डुमरे को बाबाराव भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नेहरू युवा केंद्र के रायपुर प्रमुख अर्पित तिवारी ने बताया कि भीम यात्रा मरीन ड्राइव तेलीबांधा से शुरू होकर अंबेडकर (घड़ी) तिराहा पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य के निदेशक अतुल निकम ने आभार प्रदर्शन करने के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। 

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’