CRIME;पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर रकम उगाही करने की शिकायत एसएसपी रायपुर से

रायपुर, राजधानी के जमीन कारोबार से जुडे एक तथाकथित पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर रकम उगाही करने की गंभीर शिकायत रायपुर एसएसपी से की गई है। राजधानी रायपुर के टैगोर नगर निवासी और गोल बाजार केव्यवसायी विजय कुमार जैन ने शिकायत में बताया है कि अपने आप को पत्रकार बताने वाले इस युवक ने मेरे व्यवसायिक परिसर के गल्ले से दो लाख रुपए निकाल कर ले गया है।

व्यवसायी विजय कुमार जैन ने शिकायत आवेदन में लिखा है कि लगातार कुछ दिनों से एक शख्स जो अपने आप को पत्रकार बताता है मुझे मेरे व्यवसायी परिसर में आकर डराया धमकाया जा रहा है। उसे झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि उसके बड़े पुलिस के आला अधिकारियों से अच्छे सम्बन्ध हैं। पत्रकारिता के नाम पर धमकाते हुए उस शख्स ने कहा कि अपने मोबाईल और समाचार पत्र व्हाटस्अप में ऐसा खबर चलाउंगा जिससे तू बदनाम हो जायेगा, कहीं मुह दिखाने लायक नहीं रहेगा। इसके बाद उसने मेरे दुकान के गल्ले से 2 लाख रुपए नगद निकाल कर ले गया और मैं डर से उसे कुछ भी नही कह पाया।
विजय कुमार जैन का यह भी कहना है कि अब भी लगातार व्हाट्सएप कॉल पर मुझे कॉल करता है और परेशान करता है। मेरे द्वारा जब उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया तब भी नये नंबरों से मैसेज कर और अलग अलग वीडियो चलाकर मुझे मानसिक रूप से लगातार परेशान कर रहा है। पूर्व में भी इस शख्स के खिलाफ राजधानी के कुछ बड़े कारोबारियों से अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग की शिकायते सामने आई थी।फिलहाल पुलिस ने अभी जुर्म दर्ज नहीं किया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’