Uncategorized

कार्यवाही

बता दें कि, पीएमवाय योजना के अंतार्गत 6 महीने पहले निगम ने सीवरेज के लिए गड्ढा खोदा था। शिकायतों के बाद भी अब तक गड्ढे को पाटा नहीं गया था, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुलमोहर पार्क में रविवार को निगम के खोदे गए गड्ढे में 3 बच्चे गिर गए। हादसे में एक 7 साल के बच्चे दिव्यांश की मौत हो गई। हादसे के बाद भी नगर निगम नहीं जागा और अभी तक गड्ढे को पाटा नहीं गया है। इससे लोग आक्रोशित हैं और गुलमोहर पार्क के बाहर धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने इस सम्बन्ध में नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता योगेश यदु, उप अभियंता श्रीमती अंकिता अग्रवाल और पीएमवाय योजना के सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स मधुसूदन अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित स्पष्टीकरण माँगा है।

ये है पूरा मामला 

प्रत्यक्षदर्शी तुलसी राम साहू ने बताया कि, वह रविवार की शाम 5 बजे घर के बाहर बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने कहा कि, गड्ढे में एक बच्चा गिर गया है। तब गड्ढे के पास वह और कॉलोनी के बाकी लोग पहुंचे। उन्होंने देखा कि, एक बच्चा अंश सेन (5 साल) गड्ढे पर खड़ा होकर रो रहा था। जबकि एक बच्चा प्रियांश सेन (6 साल) पानी में छटपटा रहा था। एक बच्चे का कपड़ा भी बाहर रखा था। सभी को शक हुआ कि, एक और बच्चा अंदर डूबा हुआ होगा। 

7 साल के दिव्यांश की हुई मौत 

तभी कॉलोनी के ही एक लड़के ने सीवरेज गड्ढे में कूदकर दिव्यांश को निकाला। लोगों ने बताया कि, बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वहां मौजूद लोग तुरंत बच्चों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। 

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार 

दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद से परिजन शोक में डूब गए हैं। बच्चे के पिता का कहना है कि, तीन साल बाद मन्नत और पूजा-पाठ से दिव्यांश पैदा हुआ था। मुझे नहीं पता था मेरा बेटा निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ जाएगा। वहीं बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे में गिरा बच्चा,ठेकेदार सहित इंजीनियरों को नोटिस

इधर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य करने खोदे गए  गड्ढे में वहाँ पास में निवासरत एक बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया, तत्काल बच्चे को जनसामान्य ने बाहर निकाल लिया, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और पूर्ण स्वस्थ है. राजधानी शहर रायपुर में घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंताआशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, जल कार्य ठेकेदार कमल रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण माँगा है. आयुक्त ने सभी जोनों के सम्बंधित अधिकारियों को पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे को कार्य उपरांत तत्काल पाटने, पर्याप्त सुरक्षा घेरा चारों ओर लगाने, लाल झंडी लगाए जाने के निर्देश दिए हैँ अन्यथा एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button