FRAUD;भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार,भारत लाने की तैयारी

नईदिल्ली, बेल्जियम से बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर बेल्जियम पुलिस ने शनिवार (12 अप्रैल) को चोकसी को गिरफ्तार किया। भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोकसी फिलहाल जेल में है।

जमानत की कर सकता है मांग 
पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया है। माना जा रहा है कि चोकसी अपने खराब सेहत और दूसरी वजहों का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

जानिए कौन है चोकसी, कैसे किया घोटाला 
मेहुल चोकसी भारत का भगोड़ा व्यवसायी है। भारत में 4,000 स्टोर वाली खुदरा आभूषण फर्म गीतांजलि जेम्स का मालिक है। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच में 14 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला का आरोप है। दोनों ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 2011 से 2018 के बीच फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (एलओयू) के जरिए रकम विदेशी खातों में ट्रांसफर की गई थी। 

भारत छोड़कर भागे 
जनवरी 2018  में कारोबारी मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी भारत छोड़कर भाग गए। इसके बाद CBI ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। फरवरी 2018 में ईडी ने केस दर्ज किया, 23 फरवरी को रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर ने चोकसी का पासपोर्ट रद्द किया। जांच में खुलासा हुआ कि चोकसे और उसके भतीजे ने 13,850 करोड़ का घोटाला किया है। चोकसी भारत में आपराधिक साजिश,आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और बेईमानी सहित संपत्ति की डिलीवरी, भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में वांछित है। चोकसी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

एंटीगा-बारबूडा की भी नागरिकता ली
2018 में भारत छोड़ने से पहले चोकसी ने 2017 में ही एंटीगा-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। चोकसी बार-बार खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार करता रहा। कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती थी। भारत में उसकी 1,217 करोड़ की 41 अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। 

बेल्जियम में फर्जी तरीके से ली शरण 
चोकसी मई 2021 में एंटीगा से पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंच गया था। यहां पुलिस ने उसे अरेस्ट किया। CBI की टीम उसका प्रत्यर्पण कराने के लिए डोमिनिका पहुंची, लेकिन इसके पहले ही ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी काउंसिल से उसे राहत मिल गई। चोकसी ने बेल्जियम में शरण पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छिपाकर गलत जानकारी दी, ताकि उसे भारत न भेजा जा सके। पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है। अब CBI की अपील पर बेल्जियम पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार किया। 

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….