POLITICS; आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन जल्द निर्णय ले ताकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वालों को लाभ मिल सके

*76 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस वाले को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसला के बाद राजभवन 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक पर फैसला करने में देरी न करें। 76 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत एवं ईडब्ल्यूएस वालों को 4 प्रतिशत आरक्षण, एसटी वर्ग को 32 प्रतिशत और एससी वर्ग को 13 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। कांग्रेस की सरकार ने विधानसभा में सर्वसम्मति से 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक जनता के हित में पास किया था जो बीते 2 साल से अधिक समय से राजभवन में लंबित है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा को 76 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में अपना रुख साफ करना चाहिए। कि वो ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस वाले को 4 प्रतिशत और एसी वर्ग को 13 प्रतिशत आरक्षण, एसटी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में है कि नहीं है। क्योंकि नगरी निकाय चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग के आरक्षण में गड़बड़ियों की गई है जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक भी पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि तमिलनाडु में सरकार ने राज भवन में लंबी सभी विधेयक को कानून का दर्जा दे दिया है। सरकार के द्वारा पारित विधयेक का लाभ आम जनता को अब मिलने लगेगा। क्या भाजपा की सरकार भी तमिलनाडु सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में राजभवन में लंबित सभी विधयेक को कानूनी दर्जा देगी जिससे 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक लागू हो सके? या भाजपा एक बार और षड्यंत्र रचेगी जिस प्रकार से विधानसभा में 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक का समर्थन की थी और दूसरे रास्ते से विधेयक को राजभवन में रुकवाने का षड्यंत्र रची थी। भाजपा अपना रुख जल्द स्पष्ट करें प्रदेश की जनता 76 प्रतिशत आरक्षण लागू होने का इंतजार कर रही है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी