RAILWAY;नई रेल लाइन के लिए जमीन के वास्ते रायपुर जिले के इन गांवों में जमीन खरीदी-बिक्री के साथ खाता विभाजन पर लगी रोक

रायपुर, खरसिया – नवा रायपुर – परमलकसा नई रेल लाइन के लिए कवायद शुरू हो गई है. इस दिशा में कदम उठाते हुए रायपुर कलेक्टर ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आग्रह पर जिले के खरोरा, मंदिर हसौद और गोबरा नवापारा अभनपुर तहसील के ग्रामों में आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय, बटांकन, खाता विभाजन, प्रयोजन परिवर्तन एवं अन्य प्रकार के समस्त अंतरण पर रोक लगा दी है.

रायपुर कलेक्टर ने जिले के तमाम एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को खरोरा तहसील के ग्राम आलेसुर, पचरी, छड़िया, नाहरडीह, पथराकुण्डी खरोरा, मांठ, बेलदारसिवनी, बुड़ेनी; मंदिर हसौद तहसील के ग्राम खौली, टिकारी, डिघारी, नारा, रीवा, परसदा उमरिया, गुजरा, धमनी, गनौद और गोबरा नवापारा अभनपुर के ग्राम खरखराडीह, नवागांव, तर्रा, थनौद, जामगांव, गिरोला, बेलभाठा, उरला, अभनपुर, सारखी, कोलर, खोरपा, पलौद, ढोंढरा, खट्टी, परसदा में राजस्व के राजस्व कार्यों पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया है. इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र के आधार पर राजस्व विभाग ने निर्देशित किया है कि अर्जन के अधीन के भूमि का बटांकन छोटे टुकड़ों में अंतरण एवं अन्य प्रयोजन के प्रवर्तन के कारण भूमि अर्जन की लागत अप्रत्याशित की वृद्धि होती है. इस प्रक्रिया में मूल भूनिस्वानी को समूचित लाभ होने की बजाय भूमि में खरीद बिक्री में संलिप्त बिचौलियों और भू माफियाओं द्वारा लाभ अर्जित किया जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है.

इसके साथ तमाम एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गयाहै कि किसी भी विधि के अधीन भूमि के अर्जन हेतु अपेक्षक निकाय से प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात या अर्जन हेतु किसी अधिसूचना के जारी होने के पश्चात, अथवा खनन का आशय पत्र किसी भूमि के संबंध में जारी होने के पश्चात उक्त भूमि का अंतरण कलेक्टर की लिखित अनुज्ञा के बिना नहीं किया जाए.

  • Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी