DMF;डीएमएफ मद के पैसे से लगे 108 स्ट्रीट लाइट्स में से एक भी चालू नहीं, खंभे हो रहे धराशायी

महासमुंद,जिले के पिथौरा तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत लहरौद और लाखागढ़ में करोड़ों की लागत से लगाए गए स्ट्रीट लाइट और खंभे अब शो-पीस बनकर रह गए हैं। अंधेरे से निजात दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए, लेकिन नतीजा शून्य है। करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए 108 स्ट्रीट लाइट्स में से एक भी चालू नहीं हुई, वहीं चार खंभे अब तक गिर चुके हैं।

इस परियोजना को डीएमएफ मद से तत्कालीन कलेक्टर प्रभात मलिक की पहल पर लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा के माध्यम से कराया गया था, लेकिन काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनमाने ढंग से अपने चहेते ठेकेदारों को काम सौंपकर इस योजना में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। लोगों की मानें तो इन लाइटों को लगे एक साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर तक नहीं लगाया गया। बिजली खंभों की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कुछ तो पहले ही गिर चुके हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

यह मार्ग पिथौरा शहर से अंजली स्कूल होते हुए लाखागढ़ गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 बाईपास तक जुड़ता है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष आना-जाना करते हैं। रात के अंधेरे में यह रास्ता खतरनाक बन जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सबसे रोचक बात यह है कि यह खम्भा कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता है लेकिन इससे स्थानीय प्रशासन को कोई लेना-देना नहीं है। अगर ऐसा ही रहा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि भ्रष्टाचार की परतें खुल सके।

रात में लोगों को होती है परेशानी-सरपंच

प्रियरंजन कोसरिया, सरपंच ग्राम पंचायत लाखागढ़ ने बताया, खंभे लगे एक साल हो गए हैं, अब तो वे उखड़ने भी लगे हैं। न जाने कब इनमें रोशनी आएगी की नहीं। स्ट्रीट लाइटें नहीं चलने से रात में लोगों को काफी दिक्कत होती है।

बिजली विभाग ट्रांसफार्मर लगाने में देरी की

इस मामले में राकेश यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी) ने कहा, बिजली के खंभे और लाइटें हमारे विभाग ने ही लगाई है। कितने का काम हुआ है, यह पूछकर बता सकता हूं। सात-आठ महीने हो गए हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है। बिजली विभाग से देरी हुई है, जल्द ही लाइटें जलेंगी।

  • Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी