SCHOOL;भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग

0 छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि:बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और उससे उत्पन्न संकट को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की अपील की है।

श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि अप्रैल माह में ही प्रदेश का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सुबह 9-10 बजे से ही लू और चिलचिलाती धूप का ऐसा कहर शुरू हो जाता है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। तपती सड़कों और गर्म हवाओं ने जहां बुजुर्गों को परेशान कर दिया है, वहीं छोटे-छोटे मासूम बच्चे अभी भी स्कूल जाने को विवश हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और उनके स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे संकट के समय उन्हें राहत देना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है।” उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भी जब-जब गर्मी का प्रकोप इस तरह से बढ़ा है, तब समय से पूर्व ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से करबद्ध निवेदन करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में तत्काल अवकाश की घोषणा की जाए, ताकि बच्चों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिल सके।उनका कहना है कि, जब मैं मासूम बच्चों को तपती दोपहर में स्कूल जाते देखता हूं तो मन विचलित हो उठता है। कृपया बच्चों की नन्ही मुस्कान और उनकी सेहत के लिए यह जरूरी निर्णय शीघ्र लिया जाए।” 

  • Related Posts

    SCHOOL EXAM; स्कूल शिक्षा की तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तारीख घोषित, जिला स्तर पर बनेगी परीक्षा समिति

    रायपुर, लोक शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही (Quarterly) और अर्द्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके…

    MAHANADI; सीएम साय बोले- महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-उडीसा की साझा समृद्धि का आधार बने

    0 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की पहल पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक नईदिल्ली, महानदी जल बंटवारे से जुड़े विषयों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र