TERROR;19 को रिसेप्शन था, 20 को हनीमून पर निकले… पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल 

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले थे। उनकी उम्र 26 साल थी। वे भारतीय नौसेना में अफसर थे। नरवाल की हाल ही में शादी हुई थी। वे छुट्टी पर थे और कश्मीर में घूमने गए थे। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि 26 साल के नरवालकोच्चि में तैनात थे। 16 अप्रैल को अपनी शादी के बाद कश्मीर घूमने गए थे। उनका रिसेप्शन 19 अप्रैल को हुआ था। नरवाल ने दो साल पहले ही नौसेना ज्वाइन की थी। उनकी मौत से उनके परिवार, समुदाय और रक्षा विभाग में शोक की लहर है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कई लोगों ने नरवाल को एक उज्ज्वल भविष्य वाला युवा अफसर बताया है।

पड़ोसियों ने बताया चार दिन पहले था रिसेप्शन
उनके एक पड़ोसी, नरेश बंसल ने बताया कि 4 दिन पहले उनकी शादी की रिसेप्शन हुई थी। सब लोग खुश थे। हमें खबर मिली है कि आतंकियों ने उन्हें मार डाला, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे नौसेना में अफसर थे। घटना के बाद से ही उनके घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार के कुछ सदस्य श्रीनगर के लिए रवाना हुए हैं। विनय नरवाल को आतंकियों ने छाती, गले और उल्टी बाजू के पास गोलियां मारी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। विनय के घर पर घटना के बाद आधी रात को कुछ लोग जरूर पहुंचे। हालांकि, परिवार की तरफ से किसी से बातचीत नहीं की गई है।

कोच्चि में तैनात थे विनय
जानकारी के अनुसार विनय कोच्चि में तैनात थे। मंगलवार की दोपहर में जब आतंकियों ने हमला बोला तो उसमें विनय नरवाल को भी गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शादी के बाद हनीमून पर गए नौसेना के जांबाज हीरो की मौत हो गई। देश ने आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में अन्य टूरिस्ट के साथ एक जांबाज सपूत खो दिया। हमले में उनकी पत्नी को सुरक्षित हैं।

पत्नी के सामने ही मारी गोली
लश्कर ए तयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ के आतंकियों ने विनय नरवाल को उनकी पत्नी के सामने ही गोली मारी। नरवाल को अस्पताल ले जाया गया है जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विनय नरवाल राजेश सिंह नरवाल के पुत्र थे। परिवार के लोगों ने विनय की धूमधाम से शादी की थी। आतंकवादियों ने नेवी ऑफिसर की छाती, गर्दन और बांह में गोली मारी।

तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो..

हमले में मारे गए कर्नाटक के कारोबारी मंजूनाथ की पत्नी ने क्रूरता को बयां किया है। मंजूनाथ की पल्लवी के सामने ही आतंकियों ने उनके पति को गोली मार दी। एक टीवी चैनल से बातचीत में पल्लवी ने बताया कि मैंने आतंकियों से कहा, मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो। इस पर आतंकी बोले तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो। मंजूनाथ कर्नाटक के शिवमोगा के रहने वाले थे। कर्नाटक के दंपती का आखिरी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….