WILD LIFE; तेंदुआ और वन भैंसा का शिकार, 2 शिकारी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल अंतर्गत संरक्षित वन क्षेत्र में दो दिन पहले करंट प्रवाहित तार में फंसकर तेंदुआ और वन भैंसा की मौत की घटना सामने आई थी। इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

बता दें कि वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इससे पहले एक जंगली सुअर का भी शिकार कर उसे पकाकर खा लिया था। विभाग ने जब छापेमारी की तो आरोपियों के पास से पकाया हुआ सुअर का मांस, बिजली के तार, कांच की शीशी, लोहे की कुल्हाड़ी, लकड़ी की खूंटी, शाही जानवर का पंख, खरगोश और पक्षियों को पकड़ने के फंदे बरामद किए गए।

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के रेंजर लोकनाथ ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश रावत (33 वर्ष) ग्राम खल्लारी निवासी और मनोहर यादव (50 वर्ष) ग्राम ओंकारबंद निवासी शामिल हैं। तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, इस मामले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। लगातार हो रही वन्यजीव मौतों से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों को सख्त सजा देने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’