SSC पेपर लीक मामला: तेलंगाना BJP अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आधी रात को घर से उठाकर ले जाया गया था थाना

हैदराबाद,  SSC पेपर लीक मामले में तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार आधी रात को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने हाथ पकड़कर बंदी संजय को घसीटा। वहीं, समर्थक उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे। कुछ देर चली खींचतान के बाद पुलिस अधिकारी बंदी संजय को गाड़ी में बिठाने में कामयाब रहे और उन्हें थाना ले गए। बुधवार को पुलिस ने संजय की गिरफ्तारी की जानकारी दी। 

बुधवार को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस बंदी संजय को मेडिकल टेस्ट के लिए जनगांव स्थित हॉस्पिटल में ले गई। अस्पताल के बाहर भाजपा समर्थकों ने पुलिस की उस कार को रोकने की कोशिश की, जिसमें बंदी संजय को बैठाया गया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

बंदी संजय को करीमनगर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उन्हें नलगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बंदी संजय के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर भाजपा के राज्य महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को हिरासत में लिया। उन्हें उनके घर से अवैध रूप से पकड़ा गया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में डाली जा रही बाधा

प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा, “पुलिस अधिकारियों को सुबह कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए थी। बंदी संजय कहां जाएंगे? यह तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के अलावा और कुछ नहीं है। बंदी संजय की नजरबंदी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध शुरू किया जाएगा। एक सांसद के खिलाफ आधी रात को ऐसी कार्रवाई करने की क्या जरूरत थी। अपराध और केस क्या है? वे इसके बारे में हमें कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्हें क्यों भोंगिर ले जाया जा रहा है? हम प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केसीआर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसके चलते ऐसी कार्रवाई की जा रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।”

8 अप्रैल को तेलंगाना की यात्रा करने वाले हैं पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को तेलंगाना की यात्रा करने वाले हैं। वह सिकंदराबाद – तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

  • Related Posts

    STUDENT UNION; उडीसा के कॉलेजों में 8 साल बाद बजेगी छात्र संघ चुनाव की रणभेरी, 15 अक्टूबर को मतदान

    भुवनेश्वर, ओडिशा के कॉलेज परिसरों में एक बार फिर छात्र राजनीति की सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने…

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात