CRIME; बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नमाज विवाद मामले में प्रोफेसर समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर, बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) के नमाज विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। NSS को ऑर्डिनेटर प्रोफेसर दिलीप झा सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रोग्राम ऑफिसर, टीम कोर लीडर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। NSS कैंप में 155 छात्रों को नमाज पढ़ाने का आरोप लगा है। कोनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद कोनी थाना पहुंचकर इस मामले की जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया और तत्काल सख्त कदम उठाते हुए एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा सहित अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

गौरतलब है कि 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक चले एनएसएस कैंप में कुल 159 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 30 मार्च को ईद के दिन छात्रों से जबरन नमाज पढ़वाई गई थी। इस घटना के विरोध में एबीवीपी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन भी किया था।

इस मामले में पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एनएसएस समन्वयक दिलीप झा को पद से हटाकर उनके स्थान पर प्रोफेसर राजेंद्र कुमार मेहता को नियुक्त कर दिया था और 12 कार्यक्रम अधिकारियों को भी पद से हटा दिया गया था। अब पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एफआईआर में उन सभी जिम्मेदार अधिकारियों के नाम शामिल होंगे, जिन पर छात्रों से धार्मिक क्रिया-कलाप जबरन कराए जाने का आरोप है। मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई संभव मानी जा रही है।

  • Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……