MURDER;खून से लथपथ मिला अधेड का शव, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर, राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजा तालाब इलाके में एक मकान के कमरे से अधेड की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रतनेश सागरकर के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेला रह रहा था. सोमवार देर शाम राजातलाब के कुंदरापारा इलाके स्थित उसके घर में खून से लथपथ शव पाया गया. शव के पास बिखरे खून और शव के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह अनुमान है कि रत्नेश की मौत दोपहर के समय हुई होगी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीएसपी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक किसी पुलिसकर्मी का भाई था, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस समय पुलिस हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…