TERROR;पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, खुफिया सूचना के बाद लिया गया निर्णय

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में खुफिया सूचना के बाद 87 में से 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है।
आतंकी हमलों की संभावना के बारे में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो गए हैं, उन्हें गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। हालांकि बाद में टीआरएफ ने सफाई दी थी कि हमले से हमारा कोई वास्ता नहीं हैं। इस हमले को अंजाम नहीं दिलाया। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।
कश्मीर में पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद प्रमुख पर्यटक स्थल
कश्मीर में सुरक्षा कारणों के कारण कई प्रमुख पर्यटक स्थल वर्तमान में पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। निम्नलिखित स्थलों पर स्थानीय और गैर-स्थानीय पर्यटकों के लिए जाने पर पाबंदी है:

बांदीपोरा जिला 1- गुरेज वैली: (स्थानीय पर्यटकों को छोड़कर बंद)

बडगाम जिला 2-युसमर्ग 3-तोसामैदान 4-दूधपथरी

कुलगाम जिला 5-अहरबाल 6-कौसरनाग

कुपवाड़ा जिला 7-बंगस घाटी 8-करिवान देवर 9-चंडीगाम

हंदवाड़ा जिला 10-बंगस वैली

सोपोर जिला 11-वुलर झील 12-रामपोरा और राजपोरा 13-चेयरहार 14-मुंडजी-हमाम-मारकूट वाटरफॉल 15-खम्पू, बोस्निया, विजीटॉप

अनंतनाग जिला 16-सन टेम्पल, मट्टन 17-वेरीनाग गार्डन 18-सिंथन टॉप 19-मार्गण टॉप 20-अकड़ पार्क

बारामुला जिला 21-हब्बा खातून पॉइंट (कव्नर) 22-बाबा ऋषि 23-रिंगावली 24-गोगलदारा 25-बंदरकोट 26-श्रुन्ज वाटरफॉल 27-कमान पोस्ट 28- नामब्लान वाटरफॉल 29-इको पार्क, खादनियार

पुलवामा जिला 30-संगरवानी श्रीनगर जिला 31-जामिया मस्जिद, नौहट्टा 32-बादामवाड़ी 33-राजोरी कदल (होटल काना) 34-आली कदल (जेजे फूड रेस्टोरेंट) 35-आइवरी होटल, गांडताल (थीड) 36-पद्शापल रिजॉर्ट (फकीर गुजरी) 37-चेरी ट्री रिजॉर्ट (फकीर गुजरी) 38-नॉर्थ क्लिफ कैफे (अस्तनमार्ग, पैराग्लाइडिंग पॉइंट) 39-फॉरेस्ट हिल कॉटेज 40-इको विलेज रिजॉर्ट 41-अस्तनमार्ग व्यू पॉइंट 42-अस्तनमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट 43-मामनेठ और महादेव हिल्स (फकीर गुजरी के रास्ते) 44-बौद्ध मठ, हरवान 45-दाचीगाम (ट्राउट फार्म से आगे) 46-स्तनपाना (कयामगाह रिसॉर्ट)

यह प्रतिबंध सुरक्षा और प्रशासनिक उद्देश्यों से लगाया गया है। पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे केवल उन जगहों पर जाएं जहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है और जो खुले हैं। यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की अनुमतियों और विवरणों को देखें।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी