CONFERENCE;कमिश्नर की हिदायत-राजस्व मामलों में एसएमएस के माध्यम से सूचना देने के दिए निर्देश

*संभागायुक्त ने ली कलेक्टर्स की कॉन्फ्रेंस, जनता से मिलने का समय सुनिश्चित कर समस्या का करें समाधान: श्री कावरे *नए आपराधिक क़ानून के क्रियान्वयन के तहत जनपद, बैंक, अस्पताल,तहसीलों में वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के निर्देश
रायपुर, संभागायुक्त महादेव कावरे ने कल संभागीय कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों और जमीनी स्तर की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, ताकि पेयजल की कमी से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

संभागायुक्त श्री कावरे ने कहा कि एसडीएम / तहसीलदार भी समय तय कर जनता से मिलना सुनिश्चित करें। सभी नगरीय निकाय बारिश के पहले नालों की साफ-सफाई कराएं, स्ट्रीट लाइट आदि की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी की समस्या देखते हुए टैंकर तथा अन्य साधन की व्यवस्था करें। श्री कावरे ने कहा कि सड़कों में आवारा मवेशियों को हटाए जाने के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य करें। ध्वनि प्रदूीषण फैलाने वाले डीजे इत्यादि पर कड़ी कार्रवाई करें।

संभागायुक्त श्री कावरे ने राजस्व न्यायालय के मामलों में पारदर्शिता और सुगमता के लिए अभिनव कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व मामलों में मोबाइल नंबर दर्ज कर पक्षकारों को एसएमएस के माध्यम से प्रदान करने का निर्देश दिया। यह सुशासन में तकनीकी एकीकरण और पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

*सुशासन तिहार और कानून-व्यवस्था पर फोकस*
संभागायुक्त श्री कावरे ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की और कलेक्टरों से पूछा कि किन-किन विषयों पर आवेदन आए और उनका निराकरण कहां तक हुआ। विशेष रूप से शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया गया। माँग का भी परीक्षण करने निर्देश दिया ।कानून-व्यवस्था के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी रिपोर्ट की एक प्रति कमिश्नर कार्यालय को भेजी जाए। साथ ही इस पर निरंतर नजर रखा जाए ।नए आपराधिक क़ानूनों के संबंध में अभियोजन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय बैठकें की जाए, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, बैंक में वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया ताकि गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सके ।

*भू-अर्जन, राजस्व और रिकॉर्ड डिजिटलीकरण*
श्री कावरे ने 2019 से अब तक अवार्ड भू-अर्जन मामलों की जानकारी लेते हुए उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए विवरण प्रकाशित करने और दावा-आपत्ति के लिए 15 दिन का समय देने के निर्देश दिए गए।
श्री कावरे ने संभाग में रायपुर एवं धमतरी ज़िले में चल रही भारतमाला परियोजना में शिकायतों की जांच की जानकारी ली। निर्धारित प्रपत्र में कल ही प्रकाशित करने निर्देशित किया गया ताकि लोग 15 दिवस में दावा आपत्ती कर सकें ।संभागायुक्त ने राजस्व मामलों में मांग पत्रों के अनुपालन में देरी और लंबित रिकॉर्ड के कारणों की जानकारी मांगी।

*अनुकंपा नियुक्ति और स्थानीय रोजगार*
संभागायुक्त ने अनुकंपा नियुक्तियों की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि यदि तृतीय श्रेणी के पद रिक्त हैं, तो जल्द नियुक्तियां की जाएं। उनके कार्यालय से भेजे जाने वाले अनुकंपा प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। कोटवारों और पटेलों के रिक्त पदों की जानकारी लेकर नियमानुसार नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

इस बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती इफ्फत आरा, कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा, महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे गरियाबंध कलेक्टर भगवान सिंह उइके उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    COOPERATIVE BANK; मंत्री केदार कश्यप की पहल पर सहकारी बैंकों में होगी भर्ती, 1,360 पदों पर नियुक्ति को मिली हरी झंडी

    रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पहल पर प्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती