MINING; महानदी में अवैध रेत उत्खनन के मामले में चिंगरौद से हाईवा और माउंटेन मशीन जब्त

महासमुंद, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल चिंगरौद के महानदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो भारी वाहनों को मौके पर पकड़ा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक हाईवा (वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 3308) और एक चैन माउंटेन मशीन (टाटा हितैची) को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को ग्राम कोटवार, चिंगरौद की सुपुर्दगी में रखा गया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिले में कार्यरत खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध परिवहन पास के किसी भी प्रकार का उत्खनन, परिवहन या भंडारण कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती