TERROR; भारत का एक और सख्त एक्शन, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

नईदिल्ली, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से आयात पर बैन लगा दिया है. भारत सरकार ने पाकिस्तान में पैदा होने वाली या वहां से आने वाली सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, चाहे वो वस्तुएं स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या विशेष अनुमति से आयात होती रही हों.

भारत ने आयात बैन करने से जुड़े फैसले से ये स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को शह देता रहेगा, तब तक उससे कोई प्रकार का सहयोग नहीं किया जाएगा चाहे वह व्यापारिक हो या कूटनीतिक. इस फैसले का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ने वाला है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही भारी संकट में है. भारत से आयात पर प्रतिबंध लगने से पाकिस्तान के कुछ उद्योगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, विशेषकर उन पर जो भारत पर निर्भर थे. पाकिस्तान से सीधे आयातित वस्तुओं में सीमेंट, ड्राई फ्रूट शामिल है. इसमें ई-कॉमर्स से मंगाई गई पाकिस्तानी वस्तुएं भी शामिल है. इसका मतलब है कि अब किसी भी माध्यम से भारत में पाकिस्तानी वस्तु नहीं आ सकेगी.

पाकिस्तान पर लगातार एक्शन ले रहा है भारत

भारत से व्यापार पूरी तरह बंद होने से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव और बढ़ेगा. पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को झटका, जो पहले से ही FATF जैसी संस्थाओं की निगरानी में है. इससे पहले साल 2019 में पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस ले लिया था. यह नया कदम उसी नीति की अगली कड़ी है. इससे पहले भारत ने बाघा-अटारी बॉर्डर बंद और सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के साथ-साथ पाकिस्तानी वीजा को भी रद्द कर दिया था

  • Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……