TIHAR;नगरीय निकायों में 8 व जनपद पंचायतों में 41  समाधान शिविर लगेंगे,एक लाख 76 हजार 725 आवेदनों का निराकरण, 5 हजार आवेदन लंबित

कलेक्टर विनय लंगेह ने ली प्रेस वार्ता

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज प्रेस वार्ता लेकर “सुशासन तिहार-2025” के तीसरे चरण की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेशभर में “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में सुशासन तिहार का तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 30 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 49 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नगरीय निकाय अंतर्गत 8 व जनपद पंचायत के अंतर्गत 41 शिविर आयोजित होगा। इनमें नगरीय निकाय महासमुंद में 3 शिविर एवं बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली और तुमगांव में एक-एक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री , मंत्री, सांसद,विधायक स्वयं  शिविरों में शामिल होंगे और  आमजनता से सीधा संवाद करेंगे और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर समीक्षा बैठक भी होगी।

इसी तरह जनपद पंचायत पिथौरा में 10, महासमुंद, बागबाहरा व सरायपाली में 8-8 तथा बसना में 7 समाधान शिविर का आयोजन होगा। इन शिविरों का आयोजन 5 मई  से प्रारंभ होगा। कलेक्टर  ने कहा कि शिविर में जनता को उनके आवेदन की स्थिति और समाधान की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जिले में मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल एक लाख 82 हजार 99 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मांग आधारित एक लाख 78 हजार 857 एवं शिकायत से संबंधित 3242 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मांग के एक लाख 74 हजार 206 आवेदन एवं शिकायत के 2 हजार 519 आवेदन कुल एक लाख 76 हजार 725 आवेदनों का निराकरण किया गया है।

  • Related Posts

    NOTICE; लापरवाही बरतने पर 5 ठेकेदारों को नोटिस,समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    0 कलेक्टर लंगेह ने की जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा महासमुंद, कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन विनय कुमार लगेंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…

    POLICE; ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को आखिरी मौका, 21 से 30 जुलाई तक फिर खुलेगा पंजीयन पोर्टल

    रायपुर, राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे पंजीयन एवं QR कोड अभियान के तहत वाहन चालकों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र