FOOD; राशन घोटाला जांच समिति ने मांगा-राशन दुकानों में बचत और बाजार से खरीदे की चावल मात्रा की जानकारी

रायपुर, खाद्य विभाग में 219 करोड़ रुपए के राशन चावल बचत घोटाले को लेकर जांच समिति ने खाद्य  संचालनालय से प्रदेश की राशन दुकानों में 2022 ,2023, 2024 और वर्तमान में कराए गए भौतिक सत्यापन में पाईं गई बचत और बाजार से  खरीदे गए चांवल की जानकारी मांगी है। इससे खाद्य विभागा में हड़कंप मच गया है। प्रदेश के सभी जिले के खाद्य अधिकारियों को दोनों जानकारी जिलेवार देने के लिए कहा गया है।
29 अप्रैल 25 को जारी पत्र के अनुसार विधान सभा जांच समिति ने  खाद्य संचालनालय को दो बिंदु पर जानकारी मांगी है। खाद्य संचालनालय के अनुसार हर साल भौतिक सत्यापन कराए जाने के निर्देश है। इसके पालन में किए गए 2022, 2023, 2024 और वर्तमान में कराए गए  भौतिक सत्यापन में पाईं गई मात्रा की जिलेवार, दुकानवार जानकारी मांगी गई है।

बताया जाता है कि 48 लाख मीट्रिक टन चांवल  2022में गायब पाया गया था। इस घोटाले को दबाने के लिए तकनीकी त्रुटि, नियम विपरीत बिना प्रकरण बनाए राजस्व वसूली और बाजार से चांवल खरीद कर रखवाने का भी खेल खाद्य संचालनालय के एक अपर संचालक द्वारा कराया गया है। इस मामले में खाद्य संचालनालय का एनआईसी विभाग भी संदेह के घेरे में है।
खाद्य संचालनालय के सूत्रों ने बताया कि पिछले साल तक भौतिक सत्यापन में तकनीकी त्रुटि का विकल्प था जिसके कारण  कम पाए गए  चांवल की मात्रा का एजेस्टमेंट हो जाता था। इस बार खाद्य  मंत्रालय के सचिव ने भौतिक सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं जिसमें भौतिक सत्यापन  में तकनीकी त्रुटि का विकल्प ही नहीं है।

पिछले साल के भौतिक सत्यापन में बिना राशन दुकान जाए  दुकानदार से लिखवा कर सत्यापन कर लिया जाता था। इस बार फूड इंस्पेक्टर का आधार राशन दुकान से लिंक कर दिया गया है। इसके चलते मौके पर जाकर जांच होने से भारी पैमाने पर गड़बड़ी सामने आ रही है। राशन घोटाले के लिए जांच कर रही समिति में शीघ्र ही खाद्य संचालनालय के तत्कालीन संचालक ,अपर संचालक, एनआईसी के अधिकारी,प्रोग्रामर सहित  खाद्य विभाग के अधिकारी, इंस्पेक्टर सहित राशन दुकानदारो को भी बयान के लिए बुलाया जाना संभावित है।

  • Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा