POLICE;सटोरिए के साथ पुलिसकर्मियों की फोटो वायरल, TI और SI को किया पीएचक्यू अटैच,थाना प्रभारी -हवलदार निलंबित

दुर्ग, महादेव सट्टा एप से जुड़े एक सटोरिए के साथ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तस्वीर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल फोटो के चलते दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक (एसआई) को पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच कर दिया गया है. इस संबंध में डीजीपी अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, निरीक्षक कपिल देव पांडे और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर एक सटोरिए के साथ नजर आ रहे थे.दावा किया गया कि यह सटोरिया महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ है. तस्वीर सामने आते ही पुलिस विभाग की किरकिरी शुरू हो गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

पीएचक्यू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कपिल देव पांडे टीआई जामुल को पीएचक्यू अटैच किया गया है. चेतन चंद्राकर, उप निरीक्षक दुर्ग को भी पीएचक्यू अटैच किया गया है. अरविंद कुमार साहू रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी भेजा गया है और बालाराम सिन्हा उप निरीक्षक महासमुंद को धमतरी स्थानांतरित किया गया है.

0 थाना प्रभारी -हवलदार निलंबित, फौजी परिवार से बद्तमिजी का परिणाम

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में अंबागढ़ चौकी जिले के चिल्हाटी थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी रविशंकर डहरिया के उपर महाराष्ट्र के एक फौजी परिवार के साथ कथित ज्यादती करने और रिश्वत लेने का आरोप है। आईजी अभिषेक शांडिल्य के निर्देश पर एसपी वाईपी सिंह ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं पिड़ितों पर मामला दबाने को लेकर दबाव बनानें वाले प्रधान आरक्षक राजेश्वर बोगा को भी निलंबित कर दिया गया है।

चिल्हाटी थाना प्रभारी ने महाराष्ट्र के रहने वाले फौजी परिवार को कथित मवेशी तस्करी की आशंका पर रातभर थाने में बिठाया। सुबह गरीब किसान बैल मालिक, पिकअप वाहन मालिक और कारगिल युद्ध में लड़े फौजी के बड़े भाई से एक लाख से ऊपर कि रिश्वत भी ली गई। महाराष्ट्र गढ़चिरौली के गांव खुनारा के रहने वाले पीडि़त परिवार का फौज से वास्ता रहा है। आईजी ने मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी को थाना प्रभारी और मामले में लिप्त खाकी को शर्मसार करने वाले लोगों पर निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश दिया। बता दे कि, एसडीओपी नेहा पवार को थाना प्रभारी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने का जिम्मा भी सौंपा गया है।

  • Related Posts

    BEAR; भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद ,डॉग स्क्वॉड से हुई पतासाजी

    बिलासपुर, गौरेला-पेड्रा-मरवाही जिले के वन परिक्षेत्र मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती