CRIME; दुल्हन बरात लेकर पहुंची तो दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में जा चुका था जेल

0 शादी के दिन मैरिज लॉन में कोई तैयारी नहीं मिली, दुल्हन के परिजन रोते नजर आए

बालाघाट, छिंदवाड़ा की एक युवती की शादी उस वक्त संकट में पड़ गई, जब शादी के दिन वर पक्ष मैरिज लॉन में नजर ही नहीं आया। बालाघाट के बकोड़ा निवासी और सीआरपीएफ में तैनात युवक (दूल्हा) के खिलाफ उसकी पूर्व प्रेमिका ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से दुल्हन पक्ष सदमे में है। परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छिंदवाड़ा लालबाग निवासी युवती का विवाह ग्राम बकोड़ा निवासी शुभम (32) पुत्र ताराचंद राकड़े के साथ करीब एक साल पहले तय हुआ था। सोमवार की सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार छिंदवाड़ा से 56 सीटर बस में दुल्हन का परिवार मैरिज लॉन पहुंचा, जहां उन्हें लॉन बंद मिला।

उन्होंने लॉन संचालक से पूछा, तो पता चला कि दूल्हे ने दो दिन पहले ही लॉन कैंसिल करा दिया है। दिनभर के इस पूरे घटनाक्रम के दौरान दुल्हन के परिजन रोते नजर आए, तो साथ आए बराती भूखे-प्यासे यहां से वहां भटकने को मजबूर हुए।

युवती से था प्रेम

शनिवार को युवती ने शिकायत की तो रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दुल्हन पक्ष की शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि आरोपी 235 सीआरपीएफ बटालियन नोएडा में कार्यरत है। उस पर साथ में काम करने वाली युवती ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

  • Related Posts

    BEAR; भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद ,डॉग स्क्वॉड से हुई पतासाजी

    बिलासपुर, गौरेला-पेड्रा-मरवाही जिले के वन परिक्षेत्र मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती