HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। एक दिन में सामने आए नए मामलों में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज मिले 26 नए मरीजों में रायपुर से 12, बिलासपुर से 6, दुर्ग से 4, बालोद से 2, महासमुंद से 1 और जांजगीर-चांपा से 1 मरीज शामिल हैं। रायपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 89 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें वर्तमान में 19 एक्टिव केस हैं।

जनवरी से अब तक प्रदेश में 205 स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से वर्तमान में 57 मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 13 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं, जबकि 44 मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमण से अब तक एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। लगातार नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। खासकर रायपुर समेत उन जिलों में स्वास्थ्य अमला सतर्क है, जहां संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ADMISSION; छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 11 सहबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

    0 सत्र 2026–27 के लिए तीन डिप्लोमा और आठ स्नातक पाठ्यक्रम रायपुर, छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11…

    HOSPITAL; आयुष्मान योजना में फिर बड़ी गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 16 निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत