CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी मैच लगातार खेलती रहती है। सोचिये कि  जितने सालों में पुरुष क्रिकेटर्स सौ टेस्ट खेल चुके होते है उतने समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में स्मृति मंधना ने केवल नौ टेस्ट खेले है। जितने सालों में पुरुष क्रिकेटर्स दो सौ वन डे मैच खेल चुके होते है स्मृति मंधना  के हिस्से में एक सौ बीस वनडे आए है। टी ट्वेंटी जरूर पुरुषों के बराबर खेली है। 
स्मृति मंधना ने एशिया कप क्रिकेट में हांगकांग के  खिलाफ आक्रामक बैटिंग करते हुए सिर्फ 64 बॉल में 124 रन की शानदार पारी  खेली। इस शतक  के चलते स्मृति मंधना विश्व महिला क्रिकेट में सर्वाधिक 10880 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई है। पूर्व में सर्वाधिक 10868 रन बनाने का रिकॉर्ड भी   हिंदुस्तान की नामी गिरामी महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज के पास था। स्मृति  मंधना ने विश्व  महिला क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक  18 शतक लगाने  वाली महिला खिलाड़ी  भी बन गई है। पूर्व में 17 शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की लेग मैनिंग  और दक्षिण अफ्रीका की लौरा  वॉल्वर्ट के नाम पर था।
स्मृति मंधना 9 टेस्ट, 120 वनडे, 173 टी ट्वेंटी मैच खेल चुकी है।9  टेस्ट  में 788 रन, 120 वनडे में 5411 रन और 173 टी ट्वेंटी मैच में 4680 रन  बनाकर 10880 रन अपने रिकॉर्ड बुक में जमा कर चुकी है।
सबसे अनोखी बात ये है कि हिंदुस्तान के पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के द्वारा बनाए गए रन की बात करे तो स्मृति मंधना से हिटमैन रोहित शर्मा ( 4230) पीछे है।
इस वर्ष किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिला है।स्मृति मंधना एक बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी है ।भारत  सरकार और खेल मंत्रालय इस बारे में गंभीरता से विचार कर सकता है।

स्तंभकार -संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती