ACTRESS; एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की हॉट लुक पर फिदा हुए फैंस

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बेहद हॉट लुक में देखा गया है। जिसके बाद से उनका वीडियो सोशला मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैन्स उनकी इस नई अदा पर फिदा हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने ग्रे रंग की शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लैक नेट टॉप के साथ पेयर किया था। साथ ही अपने इस लुक को कर्ल किए हुए बालों और सॉफ्ट मेकअप के साथ पूरा किया था। 

वैसे तो अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा नए-नए लुक में नजर आती रहती हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग दिख रही थीं, इसलिए जैसे ही फैंस ने उनका ये वीडियो देखा, वैस ही एक यूज़र ने कमेंट किया, “इतनी खूबसूरती, टैलेंट और पॉजिटिव एनर्जी! वाह!” वहीं कई अन्य फैन्स ने भी इमोजी के जरिए कमेंट किया है।

बता दें, एक्ट्रेस मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो हिप हॉप इंडिया सीजन 2 को होस्ट कर रही हैं। हाल ही में मलाइका ने हिप हॉप इंडिया सीजन 2 के सेट पर एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस भी दी थी, जिसमें उन्होंने अपने सुपरहिट गाने ‘मुन्नी बदनाम’ पर डांस कर स्टेज पर आग लगा दी थी। इस परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामीका गब्बी भी मौजूद थे। तीनों की शानदार केमिस्ट्री ने शो में जान डाल दी और दर्शकों ने भी इस परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया था। 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का हर लुक हमेशा चर्चा में रहता है और वह बार-बार साबित करती हैं कि, उनका स्टाइल सेंस समय के साथ और भी बेहतर होता जा रहा है। चाहे वह रेड कार्पेट हो या फिर कैजुअल आउटिंग, वे अपने फैशन से हमेशा लोगों को चौंका देती हैं। उनके फैन्स भी हर बार उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। 

  • Related Posts

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    नईदिल्ली, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अलग होने पर खुलकर बात की है. सिंगर ने बोला कि शादी 6 साल बाद उन्होंने तलाक…

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    अर्जुन तिवारी रायपुर, ऐसे तो इंसान इंसान अपने हिसाब से तरह तरह के बेजुबान जानवरों पशु पक्षियों से प्यार करते देखे जाते है परंतु एक गिलहरी के बच्चे को अगर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..