WAR; आपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक,पूंछ में हुई गोलीबारी से 13 लोगों की मौत,59 घायल

नईदिल्ली,  भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मासूमों को निशाना बनाया जा रहा है। एलओसी के पास स्थित गांवों में लगातार गोलीबारी और मोर्टार गोले दागे जा रहे हैं। इस गोलीबारी में अब तक अब तक चार बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और 1 सैनिक शहीद हो गया। वहीं पुंछ में 44 समेत आसपास के इलाकों में 59 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और जवाबी कार्रवाई में अब तक 31 पाकिस्तानियों को मार गिराया है। 

भारतीय सेना के एक रक्षा प्रवक्ता ने इस बारे जानकारी दी कि 7 और 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की गई। ये गोलीबारी LOC और जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार स्थित चौकियों से तोपखाने के जरिए गोलीबारी की गई। भारतीय सेना की तरफ से भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना ने दुश्मन सेना की कई चौकियां खत्म कर दी हैं।

13 लोगों की मौत ,59 लोग घायल

बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पास स्थित गांवों को निशाना बनाया। इस दौरान लगभग 13 लोगों की मौत हुई और 59 लोग घायल हो गए। कई गावों में गोलीबारी और मोर्टार गोले दागे गए। कई गांवों से इसके सबूत भी मिले हैं। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के कारण सैकड़ों निवासी भूमिगत बंकरों में शरण ले जाने को मजबूर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते दिन पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में कई मकान, वाहन और एक गुरुद्वारा समेत कई इमारतें नष्ट हो गईं।

  यहां हो रही गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, मेंढर, कृष्णाघाटी, मनकोट, केरनी, गुलपुर और पुंछ में भारी गोलीबारी की सूचना मिली है। इस गोलीबारी में आवासीय मकानों और वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। गोलीबारी के कारण घायल स्थानीय लोगों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कत हुई। 

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……