IGKU;राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कृषि महाविद्यालय में निबंध लेखन स्पर्धा में प्रतीक अव्वल

रायपुर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में छात्रों के मध्य शैक्षणिक संवाद और जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 : भारत की शिक्षा प्रणाली के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कृषि महाविद्यालय, रायपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक चिंतन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचारशीलता को प्रोत्साहित करना था, जो समग्र और बहु-विषयी शिक्षा, समानता, लचीलापन और आजीवन शिक्षण को बढ़ावा देती है। इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय तथा खद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थी शामिल हुए।
निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन मौलिकता, विश्लेषण की गहराई, विचारों की स्पष्टता और विषय से प्रासंगिकता के आधार पर किया जिसमें बी.एससी. कृषि, द्वितीय वर्ष के छात्र प्रतीक झा को प्रथम, पीएच.डी., अंतिम वर्ष (फ्रूट साइंस) की छात्रा सुश्री दीक्षा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वही तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से बी.एससी. कृषि, तृतीय वर्ष की छात्रा त्रिशिका वर्मा एवं बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी, द्वितीय वर्ष की छात्रा सुश्री लिपाक्षी प्रियदर्शिनी कालिया रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी. के. दास एवं नोडल अधिकारी डॉ. एस.बी. वेरुलकर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने तथा इस प्रकार की बौद्धिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आव्हान किया।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। विश्वविद्यालय में NEP सारथी के अंतर्गत आयोजित यह तीसरा सफल कार्यक्रम है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामा मोहन सावू, समन्वयक, प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया। NEP सारथी के रूप में अनुष्का चौरसिया, अंशु मधारिया और दुर्गेश देवांगन ने समर्पण और समन्वय के साथ कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

  • Related Posts

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    IGKV;कृषि विज्ञान केन्दों के कर्मचारियों की समस्या निपटाने कृषि विश्वविद्यालय प्रयासरत, विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन प्रतिबंधित

    0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने आई.सी.ए.आर. और राज्य शासन से वित्तीय सहायता का किया है अनुरोधरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विषय वस्तु…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग