War;भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रही पाकिस्तान आर्मी, छिड़ सकती है बड़ी जंग, सरकार ने किया अलर्ट

नईदिल्ली, भारत ने एक बार फिर साफ किया है कि वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन पाकिस्तान की भड़काऊ और उकसावे वाली गतिविधियों के चलते मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारतीय सेना की दो योद्धाओं सोफिया कुरेशी और व्योमिका सिंह के साथ एक बार फिर प्रेस को पाकिस्तान के साथ चल रही लड़ाई पर जानकारी दी. इस दौरान मिसरी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना हालात को और बिगाड़ने के लिए आक्रामक इरादे से सीमा की तरफ सैनिकों को भेज रही है. मिसरी की इस जानकारी से दोनों देशों के बीच अब जमीनी जंग छिड़ने की आशंका बढ़ गई है.

विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि बार-बार पाकिस्तान की गतिविधियां ही उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली रही हैं. इसके जवाब में भारत ने हमेशा संयम और जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तानी सेना स्थिति को और बिगाड़ने के लिए आक्रामक इरादे से अग्रिम इलाकों में सैनिकों को भेज रही है.’

कर्नल सोफिया कुरैशी का पाकिस्तान को सख्त जवाब
कर्नल सोफिया कुरैशी ने साफ तौर से बताया कि पाकिस्तान ने पश्चिमी मोर्चे पर कई सैन्य गतिविधियां कीं. उसने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश भी की. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने लॉन्ग रेंज हथियारों, लोइटरिंग म्यूनिशन और फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय बलों ने लगभग सभी प्रयासों को विफल कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘सबसे गंभीर चिंता यह रही कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ने वाले नागरिक विमानों का सैन्य मकसद के लिए दुरुपयोग किया. यह अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवीय मूल्यों का घोर उल्लंघन है.’

इस बीच पाकिस्तानी सेना की तरफ से आदमपुर में भारत के S-400 सिस्टम को नष्ट करने के झूठे दावे भी किए गए, जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पूरे हमले को मुंहतोड़ जवाब दिया. मेजर जनरल कुरैशी ने कहा, ‘हम पाकिस्तान की सेना को भारी क्षति पहुंचा चुके हैं, लेकिन हम अब भी तनाव नहीं चाहते.’

भारतीय सशस्त्र बलों ने बार-बार दोहराया है कि वे तनाव नहीं चाहते, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा.

क्या बोलीं व्योमिका सिंह?
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि ‘पाकिस्तान ने कुल 26 ठिकानों पर हमले किए, जिनमें मिलिट्री बेस के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी टारगेट किया गया. हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों की मुस्तैदी के चलते ज्यादातर हमले नाकाम रहे और नुकसान बेहद सीमित रहा.

इन हमलों के जवाब में भारत ने प्रीसाइजन स्ट्राइक्स (सटीक हमले) के जरिये पाकिस्तान के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. सैन्य सूत्रों के अनुसार, भारतीय हमलों के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोलैटरल डैमेज न्यूनतम हो और नागरिकों को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन भारतीय वायुसेना की सक्रियता के कारण कोई भी एयरबेस क्षतिग्रस्त नहीं हुआ. सभी एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित और परिचालन के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय एयरबेस की ताजा तस्वीरें भी दिखाई, जिसने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया.

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी