WAR; रातभर चली बातचीत के बाद भारत-पाक सीजफायर पर सहमत, PAK डिप्टी PM बोले- हम शांति-सुरक्षा के लिए काम करेंगे

नई दिल्ली,  भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान हो गया है। आज शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी है।

ट्रंप ने दी युद्ध विराम की जानकारी 

शनिवार को सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का एलान किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को समझदारी भरा फैसला लेने पर बधाई।

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने कहा कि, ‘भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने X पोस्ट पर कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ थोड़ी देर में भाषण देंगे।

पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह दावा किया कि भारत ने शोरकोट में रफीकी एयरबेस, चकवाल में मुरीद एयरबेस और रावलपिंडी में चकलाला कैंट पर बड़ा हमला किया है। इसके जवाब में उन्होंने भारत के 10 ठिकानों पर हमला करने का दावा किया।इसमें पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसेलिटी, उरी सप्लाई डिपो, राजस्थान का सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी में आर्टिलरी पोजिशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- भारत पाकिस्तान न्यूट्रल वैन्यू पर बातचीत के लिए सहमत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मैंने पाकिस्तान और भारत का प्रधानमंत्री, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख और दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों से बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और न्यूट्रल वैन्यू पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गई हैं।

पाकिस्तान से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि भारत पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हो गए।
  • पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने कहा कि भारत पाकिस्तान युद्ध विराम पर सहमत हैं।
  • पाकिस्तान का भारत के 10 जगहों पर बड़े हमले करने का दावा
  • डिप्टी PM बोले- भारत को जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था
  • पाकिस्तान ने भारत पर 3 एयरबेस पर हमला करने का आरोप लगाया
  • पाकिस्तान में अमेरिकी मिशन ने कर्मचारियों की आवाजाही पर रोक लगाई
  • पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस शुरू किया।

बलूच आर्मी बोली- पाकिस्तान में 39 जगह हमले किए

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान में 39 जगहों पर हमले किए हैं। इसके अलावा अभी और जगहों पर हमले जारी हैं। BLA के प्रवक्ता बाली जियंद बलोच ने प्रेस रिलीज जारी कर यह दावा किया है।

BLA के मुताबिक उसने कई पुलिस थानों को कब्जे में लिया है। कई हाई-वे पर नाकेबंदी की है और मुखबिरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और काफिलों पर हमले भी किए हैं।

  • Related Posts

    TOBACCO;युवा उम्र में बढ़ रहा कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस; देश में होने वाले लगभग एक-तिहाई कैंसर तंबाकू सेवन से जुड़े, समय रहते छोड़ने पर जोखिम कम रायपुर, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामकृष्णा…

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…