INDIA-PAK;भारत-पाक में सुधरने लगे हालात,बीती रात नहीं हुआ कोई हमला,डीजीएमओ लेवल की बातचीत आज

नई दिल्ली, भारत-पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद अब बॉर्डर पर भी हालात सामान्य हो गए हैं। भारतीय सेना ने भी आज बताया कि अब तनाव की स्थिति नहीं है। बीती रात भी जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में भी शांति बनी रही।  भारतीय सेना ने आज सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बॉर्डर पर सब सामान्य है। कोई भी हमला पाकिस्तान की ओर से नहीं हुआ है। सेना ने कहा कि किसी घटना की खबर नहीं है, हाल के दिनों में यह पहली शांत रात रही।

रात के बाद अब सुबह भी जनजीवन सामान्य

उधर, जम्मू-कश्मीर के अखनूर से सुबह का वीडियो सामने आया है। भारतीय सेना के अनुसार कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात के बाद अब सुबह भी जनजीवन सामान्य है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ लेवल की बातचीत आज, दिन में 12 बजे होगी वार्ता

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान पर एक्शन लिया उससे वहां कोहराम मचा हुआ है। वहीं सीजफायर पर फैसले के बाद बॉर्डर पर शांति है। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ लेवल की बातचीत आज दिन में 12 बजे होगी। देखना होगा कि इस वार्ता में क्या फैसला लिया जाता है।

सीजफायर के बाद भी पाक की राह आसान नहीं

भारतीय हमलों से घबराया पाकिस्तान भले ही अमेरिका की मदद से सीजफायर कराने में सफल रहा हो, लेकिन उसके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी।

यूएन महासचिव ने सीजफायर का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर यानी तत्काल संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया- ‘हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हम संघर्ष को कम करने के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं।

उधर, ब्रिटेन ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर शनिवार को बनी सहमति का स्वागत किया और दोनों देशों से तनाव कम करने की दिशा में प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि हम दोनों पक्षों से इसे बनाए रखने का आग्रह करते हैं। तनाव कम करना सभी के हित में है।

वहीं, अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने भी समझदारी और संयम दिखाने के लिए भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि अमेरिकी अधिकारी ट्रंप प्रशासन के शांति को बढ़ावा देने के लक्ष्य को पूरा करने में सफल हुए। 

  • Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां