MURDER; झारखंडी रेत माफिया ने आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर हुई मौत…दरोगा निलंबित

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले के लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन रोकने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर झारखंडी रेत माफिया ने हमला कर दिया. ट्रैक्टर चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें आरक्षक शिवभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में आईजी दीपक झा ने आदेश जारी कर सनवाल के दरोगा दिव्यकांत पांडेय को सस्पेंड कर दिया है.

आदेश में लिखा है कि वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए आधी रात को टीआई अपर्याप्त बल लेकर अवैध रेत खनन रोकने गए थे, जहां रेत माफिया ने घटना को अंजाम दिया. आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

­जानकारी के अनुसार, नदी किनारे अतिक्रमण की शिकायत पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी. इस दौरान नदी घाट पर झारखंड के रेत माफिया को अवैध रेत खनन करते देख रोकने का प्रयास किया गया. इस पर रेत माफिया ने टीम पर ही हमला कर दिया. रेत माफियाओं ने आरक्षक को ही ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे आरक्षक शिव भजन सिंह की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आईजी, बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे हैं. वहीं इस मामले में आईजी ने सनवाल टीआई दिव्यकांत पटेल को निलंबित कर दया है.

  • Related Posts

    PLANE; बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. फ्लाइट लैंडिग के दौरान विमान का टायर फट गया. फ्लाइट प्रयागराज से बिलासपुर आई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट…

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….