NAXALITE; नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या की, साल भर में कांग्रेस नेताओं की तीसरी हत्या

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत का खेल खेला है। उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सात माह पहले उनके बडे भाई की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। साल भर में कांग्रेस नेताओं की यह तीसरी हत्या है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी को घर से ले जाकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नक्सलियों द्वारा हत्या किए जानें की फिलहाल पुलिस ने पुष्टि नही की गई है। घटना स्थल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बीते 24 अक्टूबर 2024 में मृतक नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा था। सात माह पहले बीजापुर जिले में उसूर ब्लॉक के कांग्रेस उपाध्यक्ष तिरूपति भंडारी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी । बताया जा रहा है कि तिरूपति भंडारी उसूर के सोसाइटी (राशन दुकान) में कुछ काम से गए थे, तभी चाकू और धारदार हथियारों से वार किया। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है।

साल भर पहले दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने CAF कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया।

  • Related Posts

    PLANE; बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. फ्लाइट लैंडिग के दौरान विमान का टायर फट गया. फ्लाइट प्रयागराज से बिलासपुर आई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट…

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….