छत्‍तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना; 24 घंटे में 102 नए संक्रमितों की हुई पहचान

रायपुर,  छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड के मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 102 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान हुई जबकि 17 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो गए। हालांकि 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 323 हो गई है। जिसमें रायपुर में सबसे ज्‍यादा 80 संक्रमित मरीज है। इसके बाद बिलासपुर में 40 कोरोना पाजिटिव हैं।

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना पाजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत

स्‍वस्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की पाजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत है। छतीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 1667 सैंपलों की हुई जांच में 102 संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें प्रदेश को जिला सरगुजा से 2, जांजगीर-चांपा से 4, दंतेवाड़ा से 6, महासमुंद और दुर्ग से 8-8, बिलासपुर से 9, धमतरी से 11, राजनांदगांव से 12, कोंडागांव से 17, रायपुर से 25 कोरोना संक्रमित पाए गए।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 10 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। वहीं प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

10 और 11 अप्रैल को माकड्रिल

इधर, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मरीजों की बढ़ती स्थिति की समीक्षा के बाद 10 और 11 अप्रैल को माकड्रिल करने का निर्णय लिया है। माकड्रिल के दौरान कोरोना मरीजों के लिए उपयोग होने वाले एक-एक उपकरण, पैथालाजी लैब, जांच सेंटर और वेंटिलेटर की जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    FOREST; वन विभाग में ठेका पद्धति के खिलाफ वन कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा , कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वन विभाग में ठेका पद्धति लागू करने की तैयारियों और फ्रंट लाइन स्टाफ (वर्धीधारी बल) की पदस्थापना एवं स्थानांतरण के लिए बनाई जा रही…

    SUSPEND; एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो आबकारी उपनिरीक्षकों को नोटिस

    0 ओवररेट मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई रायपुर,राज्य के आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग के विरूद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो में…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार