WILD LIFE;घर में मिली दुर्लभ प्रजाति की एशियन पाम सिवेट मां और बच्चे, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बिलासपुर, कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के मुंडाली गांव में एक दुर्लभ एशियन पाम सिवेट और उसके पांच बच्चों को वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। सिवेट मां अपने बच्चों के साथ गांव के एक घर की धान की कोठी में रह रही थी।

घर के मालिक केशव जायसवाल ने वन विभाग को सूचना दी कि सिवेट मां बच्चों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी। कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देश में रेंजर अशोक मान्यवर, डिप्टी सुखदेव सिंह मरकाम, महेंद्र देवेंगन, और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एम. सूरज, जितेंद्र सारथी, मयंक बागची व बबलू मारुवा की टीम ने संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।

टीम ने सावधानीपूर्वक सिवेट मां और बच्चों को बिना किसी तनाव या हानि के पकड़ा और उन्हें निकटवर्ती सुरक्षित वन क्षेत्र में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में एक उल्लेखनीय उदाहरण है। 

एशियाई पाम सिवेट को रात्रिचर, वृक्षीय और अधिकतर एकान्तवासी होने के लिए जाना जाता है। शिकार और भोजन की उपलब्धता एशियाई पाम सिवेट के सामाजिक संगठन और गतिविधि को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं। वे केवल रात के समय सक्रिय होते हैं, दिन के दौरान पेड़ों पर आराम करते हैं। यह देखा गया है कि सिवेट शाम से सुबह तक सक्रिय रहते हैं, और चमकीले चाँद से प्रकाशित रातों की तुलना में अंधेरी रातों में अधिक सक्रिय होते हैं। वे शाम की शुरुआत में अधिक सक्रिय होते हैं, ज़्यादातर भोजन की तलाश में, फिर भोर होने पर आराम करने के लिए जगह ढूँढ़ते हैं। दिन के दौरान, जब पाम सिवेट आराम करते हैं, तो वे पेड़ों के छेदों में, चट्टानों की दरारों के अंदर या लताओं के बीच में दुबक जाते हैं।

  • Related Posts

    TOBACCO;युवा उम्र में बढ़ रहा कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस; देश में होने वाले लगभग एक-तिहाई कैंसर तंबाकू सेवन से जुड़े, समय रहते छोड़ने पर जोखिम कम रायपुर, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामकृष्णा…

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…