FARMING;अफसर सिखाएंगे किसानों को खेती-किसानी का तरीका, विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक

0 किसानों को तकनीकी जानकारी व नवाचार से जोड़ने की राष्ट्रीय पहल

रायपुर, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष 2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य के सभी विकासखंडों में किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने हेतु प्रारंभ किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि एवं संबद्ध विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन 2 से 3 चिन्हित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित करेंगी।

परिचर्चाओं के माध्यम से किसानों को धान की सीधी बुवाई, ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित कृषि, बागवानी, पशुपालन व मत्स्यपालन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन आयोजनों में आईसीएआर संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग व संबद्ध विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषक भाग लेंगे।

इस अभियान की प्रगति एवं प्रभावशीलता की निगरानी आईसीएआर, एनआईबीएसएम रायपुर द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग भी समन्वयात्मक भूमिका में रहेंगे।

  • Related Posts

    IGKV; कृषि शिक्षा के लिए नहीं मिल रहे छात्र, 396 सीट खाली, अब पीएटी. एवं 12वीं के आधार पर बीएससी.कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी     

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि…

    IGKV; कृषि विवि. में 29-30 सितंबर को होगा ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’,छत्तीसगढ के एक हजार युवा शामिल होंगे

    0 आई.आई.टी, एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी. और सीजी काॅस्ट भी होंगे आयोजन में सहयोगी रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी