FIRE; ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत

हैदराबाद, ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस की एक इमारत में भीषण आग गई. अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां रविवार सुबह करीब 6:30 बजे आग लगी. खबर मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंची, जहां कई लोग बेहोश मिले. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों को मृत अवस्था में लाया गया. घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया.

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर भी इस घटना की खबर मिलते ही गुलजार हाउस पहुंचे, जहां एआईएमआईएम नेता मुमताज अहमद खान भी मौजूद थे. जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘आग एक परिवार की मोती की दुकान में लगी थी. उनका घर दुकान के ऊपर की मंजिल पर था. शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है. कुछ लोग घायल भी हुए हैं.’

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….