IGAU;मेडिकल भत्ता,उच्च वेतनमान से वंचित कृषि विज्ञान केन्द्र के अफसर-कर्मियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

0 कुलपति ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को संज्ञान में लाने हेतु आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा ।

कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख 6 सूत्रीय समस्याओं को कुलपति के समक्ष रखा जिनमें – जी.पी.एफ./एन.पी.एस. का लाभ न मिलना, मेडिकल तथा अन्य वैधानिक भत्तों को रोकना, कैरियर उन्नयन योजना/उच्च वेतनमान का बंद किया जना, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष के स्थान पर 60 वर्ष किया जाना, सेवानिवृत्ति उपरांत ग्रेच्युटी, पेंशन एवं अन्य सुविधाओं से वंचित किया जाना आदि प्रमुख है।

कुलपति डॉ. चंदेल ने भेंट के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा राज्य शासन एवं केन्द्र सरकार (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली) को इस सबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त उचित दिशा निर्देशों के उपरान्त जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। कुलपति द्वारा प्राप्त सकारात्मक आश्वासन से कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की और अपनी 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। 

  • Related Posts

    IGKV; कृषि शिक्षा के लिए नहीं मिल रहे छात्र, 396 सीट खाली, अब पीएटी. एवं 12वीं के आधार पर बीएससी.कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी     

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि…

    IGKV; कृषि विवि. में 29-30 सितंबर को होगा ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’,छत्तीसगढ के एक हजार युवा शामिल होंगे

    0 आई.आई.टी, एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी. और सीजी काॅस्ट भी होंगे आयोजन में सहयोगी रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी