भाजपा कोर कमेटी; अब चुनाव तक लगातार आंदोलन, आम जनता के बीच जाने की बनी रणनीति

रायपुर, मिशन 2023 में जुटी प्रदेश भाजपा ने अपना चुनावी रोडमैप तैयार कर लिया है। भाजपा अब राज्य स्तरीय मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पहले तक आंदोलन करेगी। इस बीच भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जिला स्तर से लेकर विकासखंड और बूथ स्तर पर आम जनता के बीच जाएंगे। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में इस पर रणनीति बनी है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय ,प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और गौरी शंकर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, और ओपी चौधरी मौजूद रहे।

मोर आवास-मोर अधिकार अभियान

प्रदेश भाजपा के नेताओं ने अपने शीर्ष नेताओं के समक्ष विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति को साझा किया। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ‘मोर आवास मोर अधिकार अभियान की सफलता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मौसम बदल दिया है। इस अभियान को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में मिले प्रबल जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।

साव ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट, नकारा, जनविरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए निर्णायक संघर्ष करने हरेक कार्यकर्त्ता तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी है। अब विधानसभा चुनाव पर फोकस करना है, उनके स्थानीय मुद्दों पर फोकस करना है, इस पर कार्य योजना बनी है। स्थानीय मुद्दे को आधार बनाकर आंदोलन होगा। पीएम आवास, शराबबंदी, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम जनता के बीच जायेंगे।

राष्ट्रीय नेताओं ने कहा-हर हाल में जीतना है चुनाव

कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कहा कि इस बार हमें अपना गौरव पुन: प्राप्त करना है और छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट और अराजक राज से मुक्त कराने पूरी ताकत झोंकना है। हमें जनता की बेहतरी के लिए, उसकी सेवा के लिए, राज्य के विकास के लिए हर हाल में यह चुनाव जीतना है।

  • Related Posts

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार