POLICE; अब पुलिस वालों को नहीं मिलेगी शनिवार की छुट्टी, प्रकरणों के निराकरण में देरी का हवाला देकर किया अवकाश खत्म

रायपुर,  छुट्टी की समस्या से जूझते पुलिस कर्मियों को एक और झटका लगा है. शनिवार को मिलने वाली छुट्टी को समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण का हवाला देते हुए अनिश्चितकालीन के लिए रद्द कर दिया गया है. डीजीपी के निर्देशों का हवाला देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी इस पत्र की पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खासी चर्चा है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि कार्यालयीन कार्यों की महत्ता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करना आवश्यक है. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ने शनिवार के दिन भी पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक शासकीय कार्यों के निवर्हन के लिए निर्देशित किया गया है.

इस बात को ध्यान में रखते हुए तमाम एडीजी से अपनी शाखा में प्रत्येक शनिवार को उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों से संबंधित शाखा प्रभारियों के साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को भी शनिवार के दिन कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने कहा गया है.

  • Related Posts

    PSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति में देरी,अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    रायपुर, सीजी पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी का असर अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल हवर्मा ने…

    CGPSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति का मामला राजभवन में अटका, पूर्व आईएएस MD कावरे को मिल सकती है जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला अब राजभवन में अटक गया है। राज्य सरकार की ओर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे के…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..