POLITICS; संविधान रक्षा मार्च निकाल कर कांग्रेस ने वोट चोरी और SIR पर सरकार को घेरा

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज रायपुर में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संविधान रक्षा मार्च निकालकर सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। कांग्रेस पार्टी ने गांधी मैदान से अंबेडकर चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालकर सियासी मैदान में अपनी सक्रियता का संदेश देने का प्रयास किया।

इस आयोजन में प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, नवनियुक्त सहप्रभारी हरनाम सिंह और जितेंद्र बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक, पूर्व मंत्री और प्रदेशभर से पहुंचे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस पैदल मार्च के जरिए कांग्रेस ने संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं, मताधिकार और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

दरअसल, SIR और कथित वोट चोरी का मुद्दा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उठा रही है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होना जरूरी है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी अपात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में जगह न मिले। कांग्रेस ने इसी मुद्दे को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर जनता के बीच ले जाने की कोशिश की है।

संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार : सुखदेव

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तानाशाह सरकार लगातार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। हम आज संविधान बचाओ मार्च निकालकर संकल्प ले रहे हैं कि हम संविधान की रक्षा करेंगे। इतना ही नहीं हमारी इस लड़ाई में पूरे देशभर के 60 प्रतिशत से अधिक मतदाता हमारा साथ दे रहे हैं। हमारी लड़ाई संविधान और भारत के लोकतंत्र के लिए हमेशा जारी रहेगी।

संविधान रक्षक होने का ढोंग कर रही भाजपा : डॉ. महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पुरखों ने इस देश की आजादी के लिए अपना खून बहाया है। इस देश को स्वतंत्र करवाया और संविधान बनाकर देश की जनता को देश चलाने का अधिकार दिया। इसी संविधान की रक्षा करने के लिए हम यहां आए हैं। आज संविधान दिवस है। भाजपा जाति, धर्म में बांटकर देश में नफरत फैला रही है, फूट डाल रहे हैं, ये संविधान रक्षक होने का ढोंग कर अपनी सत्ता कायम रखने संविधान की हत्या करने में लगे हैं। आज हम उनसे हिसाब मांगने आए हैं। महंत ने कहा, छत्तीसगढ़ के बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासियों को उजाड़ा जा रहा है। हमे हमारे ही अधिकारों से जबरिया बेदखल किया जा रहा है। इसी तरीके से हमारे देश की आम जनता के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। संवैधानिक संस्थानों का दुरूपयोग हो रहा है, आज उसकी रक्षा करने की जवाबदारी हम और आप पर है। देश के संविधान और लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है, जिसके खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ना है।

देश में वोट चोरी से सत्ता हासिल कर रही मोदी सरकार : बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देशभर में संविधान रक्षा मार्च चल रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बना, जिसमें आम नागरिकों के अधिकार को सुरक्षित रखा गया है। संविधान रक्षा का मतलब है, सबके जीने का अधिकार, समता और समानता का अधिकार, स्वतंत्र रूप से सरकार चुनने का अधिकार, बोलने और अन्याय के खिलाफ लड़ने का अधिकार है। पूरे विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान वाला लोकतांत्रिक देश भारत देश है। संविधान के आधार पर सरकार बनती है, संविधान के आधार पर कानून बनती है, संविधान के आधार पर देश के नियम बनाये जाते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार मनमानी कर रही है। अपने अनुकूल मतदाता चुन रही है। संविधान को बचाने का काम हमेशा हम लोगों ने किया। मोदी सरकार पूरे देश में वोट चोरी से सत्ता हासिल कर रही है। 2028 में हमारे नेता देश का कमान संभालेंगे, यह संकल्प हम लेते हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया। संविधान रक्षा मार्च कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री रूद्र कुमार गुरू, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद फूलोदेवी नेताम, सांसद ज्योत्सना मंहत, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक लखेश्वर बघेल, सावित्री मंडावी, विक्रम मंडावी, संगीता सिन्हा, द्वारिकाधीश यादव, संदीप साहू, कुंवर सिंह निषाद, हर्षिता बघेल, द्वारिकाधीश यादव, कविता प्राणलहरे, चातुरीनंद, दिलीप लहरिया, शेषराज हरबंश, इंद्रशाह मंडावी, अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, बालेश्वर साहू समेत अन्य नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में महिला कांंग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, ओबीसी महिलाओं का संगठन में दबदबा

    रायपुर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आज छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है और आदेश जारी कर दिया…

    CJP; संविधान दिवस पर बड़ा ऐलान, अब नागपुर में होगा कॉकरोचों का ‘हल्लाबोल’

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बार फिर भाजपा के गढ़ में हुंकार भरने का ऐलान कर दिया है. दिपके ने आज मंगलवार, 26 नवंबर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..