WhatsApp से बुक करें Indane, Bharat Gas और HP एलपीजी सिलेंडर, जानिए नंबर सहित पूरी प्रोसेस

नईदिल्ली, गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। अब मोबाइल से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कस्टमर्स को घरेलू गैस रिफिलिंग के लिए WhatsApp और SMS की सुविधा दी है। भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस जैसी के उपभोक्ता घर बैठे आसानी से रसोई गैस ऑर्डर करने के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इंडेन गैस सिलेंडर कैसे बुक करें (Indane Gas WhatsApp Booking Process)

इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 पर बुकिंग कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल पर नंबर सेव करें। फिर WhatsApp खोलें। सेव किए गए नंबर को खोले और रजिस्टर्ड नंबर से Book या REFILL लिखकर भेजें। अब आपको ऑर्डर पूरा होने की सूचना मिलेगी। रिप्लाई में सिलेंडर बुकिंग की डिलीवरी की तारीख भी लिखी होगी। गैस बुकिंग की स्थिति जानने के लिए आपको STATUS और ऑर्डर नंबर लिखकर उसी नंबर पर भेजना होगा।

एचपी के ग्राहक सिलेंडर कैसे बुक करें (HP Gas WhatsApp Booking Process)

एचपी के ग्राहक नंबर 9222201122 नंबर को सेव कर लें। इस नंबर को सेव करने के बाद WhatsApp पर जाकर Saved नंबर को ओपन करें। अब एचपी गैस सिलेंडर नंबर पर Book लिखकर भेजें। जैसे ही आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से बुक लिखकर भेजेंगे। ऑर्डर की डिटेल आ जाएगी। इसमें सिलेंडर की डिलीवरी डेट समेत पूरी जानकारी होगी।

भारत गैस के सिलेंडर बुकिंग के लिए (Bharat Gas WhatsApp Booking Process)

भारत गैस के ग्राहक WhatsApp नंबर 1800224344 से सिलेंडर बुक कर सकते है। इसके अलावा वेबसाइट https://my.ebharatgas.com/bharatgas/Home/Index पर जाकर कुकिंग गैस घर पर मंगवा सकते हैं।

  • Related Posts

    FOOD;सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी, राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया…

    FOOD; धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर