PWD; डेढ महीने बाद भी अफसर भारमुक्त नहीं, लोनिवि विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला रायपुर में दो एसडीओ ?

रायपुर, राजधानी रायपुर में ही लोकनिर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी उपसंभाग कर्मशाला रायपुर में दो एसडीओ तैनात है।तबादले के डेढ माह बाद भी एसडीओ चंद्रमणी प्रसाद भारमुक्त नहीं हुए हैं। जबकि नए एसडीओ राजीव बंजारे कोंडागांव से भारमुक्त होकर यहां एकतरफा कार्यभार संभाल लिए है। बताया गया है कि एसडीओ श्री प्रसाद को एक दमदार पूर्व मंत्री का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण चाहकर भी मौजूदा मंत्री अरुण साव कुछ नहीं कर पा रहे है। वे अपने ही आदेश का पालन नहीं करा पा रहे है।

बताया गया है कि जिस तरह पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पाटन एवं दुर्ग जिले में सडकों का जाल बिछाया था वैसा ही विकास कार्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी सरगुजा में सडकों का जाल बिछाना चाहते है। इस कारण अच्छे अच्छे अफसरों को सरगुजा इलाके में ले गए है। 23 अप्रैल 2025 को लोक निर्माण विभाग द्वारा 28 सहायक अभियंताओं की तबादला सूची जारी की गई थी, इसमें लोकनिर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी उपसंभाग कर्मशाला रायपुर के एसडीओ चंद्रमणी प्रसाद का तबादला लोनिवि विद्युत यांत्रिकी उपसंभाग मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर किया गया है। लेकिन वे अभी तक भारमुक्त नहीं हुए हैं। जबकि मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर में एसडीओ का पद महीनों से रिक्त पडा है।

बताया गया है कि सुशासन तिहार के दौरान अभी सीएम श्री साय के क्षेत्रीय दौरे में हुई विभागीय अफसरों की बैठक में भी यह मामला उठा था। मई माह बीतने को है। सुशासन तिहार भी 31 मई को समाप्त हो जाएगा। लेकिन एसडीओ श्री प्रसाद राजधानी प्रेम त्याग पाएंगे? इसमें संदेह है। इधर यहां एक ही पद पर दो अफसर होने से काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी किसकी बात माने? वे तय नहीं कर पा रहे है। एक पद पर दो अफसरों का वेतन कैसे आहरित होगा यह भी समझ से परे है।

  • Related Posts

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    COOPERATIVE BANK; मंत्री केदार कश्यप की पहल पर सहकारी बैंकों में होगी भर्ती, 1,360 पदों पर नियुक्ति को मिली हरी झंडी

    रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पहल पर प्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती