सांसद बृजमोहन को पितृशोक, समाजसेवी रामजी लाल अग्रवाल का निधन, राजनीति और सत्ता से परे गौसेवा में उम्र खफा दी

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में गोसेवा और सेवा के पर्याय रहे सेठ रामजी लाल अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक श्री रामजी लाल अग्रवाल का आज शनिवार दोपहर को 96 वर्ष की आयु में गौ लोक गमन हो गया। वे अपने पीछे  भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। रामजीलाल अग्रवाल की अंतिम यात्रा  25 मई 2025  रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वीआईपी. रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट रायपुर में संपन्न होगा। 

रामजीलाल अग्रवाल जी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे  श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।

गौसेवक रामजी लाल अग्रवाल समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उनके अनगिनत कार्य सदा आदर्श स्थापित करने वाले ही रहेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी समाजों के साथ समन्वय बनाकर चलने वाले रामजी लाल अग्रवाल सामाजिक कार्यों के सच्चे सिपाही रहे। अमीर-गरीब की भावना से परे होकर उन्होंने हर वर्ग के साथ खुद को जोड़े रखा है। उन्होंने जीवन को ऐसी दिशा दी कि बाद में वही परिवार के सदस्यों के लिए आदर्श बनते चले गए।

गौ सेवा के लिए उन्होंने अपनी पूरी उम्र लगा दी। जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव में गौ भक्ति से जुड़े राज्य के सबसे बड़े गौशाला के संचालक बन गए। महावीर गौशाला के जरिए उन्होंने अपने आपको धीरे-धीरे पूरी तरह आत्मसात कर लिया। गौशाला जाना नियमित दिनचर्या का हिस्सा हो गया और जीवन का मूल मकसद भी।

उन्होंने समाज के साथ-साथ सरकारों को यह संदेश दिया है कि पृथ्वी में तमाम कार्यों और भक्ति के साथ गौ सेवा और गौ भक्ति भी उतनी ही जरूरी है जितनी अन्य। गौधन हमारी मूल पूंजी है। गौ पालन प्रत्येक जन को करना चाहिए। मनुष्यों में गौमाता सिर्फ नारों में न रहें, उनके जीवन का अभिन्न अंग भी बनें।

संघर्षों के साथ अपनी जीवन यात्रा को आगे बढ़ाने वाले रामजी लाल अग्रवाल सदैव सहज और सरल भी बने रहे। धन से धनवान और मन से मूल्यवान के बीच उन्होंने जीवन को ऐसा बनाया कि वे अच्छा इंसान सबसे पहले बन सके। अपनी नेकदिली और साफ नीयत के साथ उन्होंने समाज के सभी वर्गों के बीच एक खास जगह बनाई।

इन सबसे उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्नति और प्रगति मिली। लोगों से भरपूर प्यार मिला। सिद्धि और प्रसिद्धि मिली। लेकिन उन्होंने कभी इसका दुरुपयोग नहीं किया। उन्होंने खुद को समाज के लिए ही पूरी तरह समर्पित रखा। वे राजनीति से पूरी तरह दूर रहे। बेटा बृजमोहन अग्रवाल जरूर राजनीति में चले गए, लेकिन रुचि तब भी समाजसेवा में बनी रही। यही वजह है कि वे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए प्रिय रहे। उन्होंने कभी किसी के साथ कोई राजनीतिक मतभेद नहीं रखा। सत्ता के जो भी पक्ष और विपक्ष में रहे, सभी उनके लिए समान ही रहे।

  • Related Posts

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    0 शिक्षा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने सराहना कीनारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर की…

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रविवार  15 मार्च, 2026 को प्रातः 10 बजे से दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई