RMC; कांग्रेस ने कहा- रायपुर नगर निगम कौन चला रहा है?, क्या निर्णय हो रहा है मेयर को ही पता नहीं

रायपुर,  महापौर मीनल चौबे को रायपुर नगर निगम में यूजर चार्ज बढ़ाए जाने की जानकारी नही होने पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि क्या यूजर चार्ज बढ़ाने का विषय एमआईसी में नही लाया गया है? फिर यूजर चार्ज 20 रु. महीना कैसे बढ़ गया? आखिर नगर निगम कौन चला रहा है? निर्णय कौन ले रहा है? क्या मेयर मीनल चौबे के नियंत्रण में निगम नही है? अजीब स्थिति है?
प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महापौर मीनल चौबे निगम के निर्णय की जिम्मेदारी लेने से कब तक बचती रहेगी? अभी कुछ दिन पहले नगर निगम रायपुर में पाश इलाकों को छोड़कर पूरे शहर में सुबह 6ः15 बजे एवं शाम को 6ः15 बजे नल खुलने के वक्त बिजली बंद करने का फरमान जारी किया था जिसका विरोध हुआ था तब भी महापौर मीनल चौबे ने कहा था कि उनकी जानकारी में नहीं है? आज फिर जब यूजर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी गई है तब फिर कह रही हैं उनकी जानकारी में नहीं है?

प्रवक्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान भाजपा ने बड़े-बड़े दावे किए थे ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर जनता को सुविधा मिलेगी। यहां स्थिति यह है कि निगम फैसला कर लेता है और मेयर कहती है कि हमें जानकारी नहीं है। ट्रिपल इंजन की सरकार आम जनता को सुविधा देने में असफल साबित हो रही है जनता के ऊपर तानशाही फैसला थोपा जा रहा है और जब विरोध होता है तब मेयर जानकारी नहीं होने की बात कह कर पडल्ला झाड़ लेती है।

  • Related Posts

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    ASSEMBLY;मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर बनी रणनीति, नकटी गांव मामले में कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

     रायपुर, सोमवार 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’