CRIME; रेलवे स्टेशन में बेसहारा लड़कियों को अपहृत करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय, महिला समेत खरीददार गिरफ्तार, दो अन्य फरार

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलात्कार और तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपी सुषमा पटेल को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही युवती के खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य को फरार बताया गया है।

21 फरवरी 2025 को पीडिता की भाभी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी ननद घर से बिना बताये कही चली गयी है। प्रकरण में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर ले जाने की आशंका जताई गई। मामले में थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 137(2)BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। 21 मार्च 2025 को पीडिता ने अपने भाई को फोन कर बताया कि राजेश नामक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर छतरपुर एमपी में बाबूलाल नामक व्यक्ति को बेचकर उसके साथ विवाह करा दिये।

गुढियारी पुलिस टीम द्वारा रवाना होकर पीडिता को ग्राम हिम्मतपुरा चौकी पंडरिया थाना सतई जिला छतरपुर से दस्तायाब कर एक अप्रैल 2025 को थाना गुढियारी लाया गया। पीडिता ने कथन में बताया कि राजेश नामक व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ छतरपुर ले जाकर बाबूलाल अहिरवार को एक लाख रूपये लेकर उसे बेचकर उसके साथा विवाह करा दिया गया।
विवाह के बाद बाबूलाल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया । प्रकरण में धारा 64, 143, 144 BNS 4, 6 पास्को एक्ट सबूत पाये जाने से जोडी गयी। आरोपी बाबूलाल उर्फ बबलू के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 01/04/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड  पर भेजा गया। प्रकरण के फरार आरोपियों की पता तलाश लगातार की जा रही थी। पता चलने पर पुलिस टीम महिला बल के साथ छतरपुर एमपी भेजकर आरोपी महिला सुषमा पटेल को पकडकर थाना गुढियारी लाया गया।

महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि फरार सह आरोपी राजेश उर्फ राजेन्द्र कामडे एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर असहाय लडकियों को बेचने का काम करती है। अपने इस कार्य के लिए लडकियों को तलाशने का काम रेल्वे स्टेशनों पर करते है। 8 फरवरी 2025 को राजेश के बुलाने पर वह रायपुर आयी थी और बेचने के लिए असहाय लडकियों का पता तलाश कर रही थी। 21 फरवरी 2025 को सभी ने मिलकर पीडिता को बेचने के इरादे से रायपुर रेल्वे स्टेशन से बहला फुसलाकर अपहरण किया था। जिसे बेचने के पहले उसे राजस्थान ले गये। वहां पीडिता का खरीददार नहीं मिलने पर महिला सुषमा पटेल ने सह आरोपी और उसके पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर पीडिता को छतरपुर में बाबूलाल अहिरवार को एक लाख रुपये में बेचकर शादी करा दिया था। सुषमा पटेल के विरूद्ध अपराध सबूत का पाये जाने से 23 मई 2025 को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सह फरार आरोपी राजेश उर्फ राजेन्द्र कामडे और उसकी पत्नी लक्ष्मी की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’