EXAM; बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मई को,प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा बीएससी नर्सिंग  प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई 2025 बुधवार को किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट अलंचंउण्बहेजंजमण्हवअण्पद से डाउनलोड कर सकते हैं।
 परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा।

   अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा, डाक द्वारा किसी को नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। इसके अभाव में परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मंडल के हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधि एवं विधायी तथा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल,…

    You Missed

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी