WEATHER; नवतपा के बीच बस्तर में मानसून की दस्तक, छत्तीसगढ़ में 64 साल में पहली बार मई में मानसूनी बारिश

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने इतिहास रच दिया है। मौसम विभाग की मानें तो 64 साल के रिकॉर्ड में पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून ने मई के महीने में दस्तक दी है। आमतौर पर मानसून की एंट्री की नॉर्मल डेट 13 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार यह 16 दिन पहले यानी मई में ही नवतपा के दौरान प्रदेश के दंतेवाडा जिले में पहुंच गया।

वर्ष 1971 में 1 जून को मानसून आया था, लेकिन 2025 में यह रिकॉर्ड भी टूट गया। इस बार मानसून बस्तर के दंतेवाडा- सुकमा जिले से प्रदेश में प्रवेश कर चुका है और अगले दो दिनों में राजधानी रायपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह सरगुजा के अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा।

मई में ही औसत से 10 गुना ज्यादा पानी बरसा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 6 दिनों में छत्तीसगढ़ में करीब 4,380 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि सामान्यतः मई में केवल 430 से 450 मिमी बारिश होती है। इसका मतलब यह है कि इस बार मई में औसत से 9.73 गुना ज्यादा पानी गिरा है। इसने किसानों और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है।

प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट

आज के लिए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। खासतौर पर बस्तर संभाग के सातों जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 13 जिलों में कुछ स्थानों पर और 6 जिलों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव

बारिश की रफ्तार पिछले सात दिनों में कभी तेज तो कभी धीमी रही है। उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को 30 से ज्यादा इलाकों में बारिश हुई थी, जबकि शनिवार को यह संख्या घटकर 12 हो गई थी। सोमवार को केवल 17 स्थानों पर पानी गिरा, लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 75 स्थानों तक पहुंच गया, जहां न्यूनतम 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • Related Posts

    WEATHER; मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने…

    WEATHER; मानसून के पहले बारिश और आंधी की शुरुआत, रायपुर समेत कई इलाकों में अलर्ट

    रायपुर. मानसून की दस्तक के पहले छत्तीसगढ़ में बारिश और बदली के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पूरे प्रदेश…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…