NAXALITE;टॉप-15 नक्सलियों की हिट लिस्ट तैयार, चार के सिर पर 1-1 करोड़ का इनाम,कौन सम्हालेगा कमान?

रायपुर, छत्तीसगढ में बस्तर के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में 21 मई को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए टॉप लीडर बसवराजू उर्फ नरसिम्हा उर्फ बीआर दादा के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब यह देख रहीं हैं कि नक्सलियों की कमान कौन संभालेगा? इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ और तमाम नक्सल प्रभावित राज्यों और एजेंसियों की मदद से बनाई गई नक्सलियों के उस टॉप-15 वांटेड वाली लिस्ट से मिल सकता है, जो अब एजेंसियों के निशाने पर सबसे टॉप पर हैं। इनमें भी एक-एक करोड़ रुपये के इनामी टॉप-4 की दावेदारी सबसे अधिक मजबूत मानी जा रही है।

जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की हिट लिस्ट में सबसे उपर मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ सोनू, थिप्परी तिरूपति और मिशिर बेसरा के नाम हैं। इन चारों पर एक-एक करोड़ रुपये का इनाम है। हालांकि, इनके अलावा लिस्ट में 11 नाम और हैं। बेहद कम चांस हैं इस लिस्ट से बाहर किसी और नाम पर विचार हो। मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ सोनू, थिप्परी तिरूपति तीनों तेलंगाना के करीमनगर जिले के है। जबकि मिशिर बेसरा झारखंड राज्य के गिरडीह के गांव सनथल मधुनदी का निवासी बताया गया है।

सुरक्षाबलों को इनकी तलाश

लिस्ट में 11 अन्य नामों में कादरी सत्यनारायण रेड्डी उर्फ कोसा उर्फ साधू, पुल्लरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना, मोडेम बालाकृष्णा उर्फ बालन्ना उर्फ भास्कर, गणेश उईके उर्फ चमरू दादा उर्फ पाका हनुमंथलू, अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मांझी, गजराला रवि उर्फ गणेश, सब्यसाची गोस्वामी उर्फ उर्फ अजय, के रामचंद्र रेड्डी उर्फ कट्टा रामचंद्र उर्फ राजू दादा, सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ सुजातक्का उर्फ जानकी, थैंटू लक्ष्मी उर्फ नरसिम्हा चालम उर्फ टीएलएन चलम और माडवी हिडमा उर्फ संतोष उर्फ देवा शामिल हैं। इनमें यह टॉप-4 वांटेड हैं। जिनकी सुरक्षाबलों को तलाश है और इनमें से कोई इनके शीर्ष पद पर बैठ सकता है।

  • Related Posts

    CC ;बस से सूटकेस हुआ गायब, उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा ट्रेवल्स पर लगाया 85 हजार का जुर्माना

    कांकेर,  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कांकेर ने सेवा में कमी और लापरवाही के मामले में महिंद्रा ट्रेवल्स को दंडित किया है। माहुरबंद पारा निवासी उत्कर्ष राठौर महिंद्रा ट्रेवल्स की…

    RAPE; एसएसपी बंंगले के पास भीख मांगने वाली नाबालिग से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई के बाद सौंपा पुलिस को

    रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरोगापारा में रहने वाले नशेड़ी युवक ने रेप के…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’